12 कारण कि आपको ग्रीस में क्यों निवेश करना चाहिए
हम सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करते हैं
1. ग्रीस शेन्जेन क्षेत्र का सदस्य है
शेन्जेन क्षेत्र में साइप्रस और ब्रिटेन को छोड़कर 25 यूरोपियन देश हैं। ग्रीक निवास परमिट धारक शेन्जेन क्षेत्र में यूनानी नागरिक के समान यात्रा विशेषाधिकारों का आनंद लेते हैं। इसका मतलब है कि वे निम्न कर सकते हैं:
- सीधे अपने मूल देश से किसी भी शेन्जेन देश की यात्रा
- लंबी कस्टम जांच के बिना शेन्जेन जोन के भीतर स्वतंत्र रूप से यात्रा
- हर छह में तीन महीने की अवधि तक एक से अधिक बार प्रवेश करने के अधिकार के साथ किसी भी शेन्जेन देश में रहें।
शेन्जेन क्षेत्र के देश: ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड।
2. कम लागत में यूरोपियन गोल्डन-वीजा तक पहुंच
कई यूरोपीय देशों ने हाल ही में गैर यूरोपीय-नागरिकों के लिए यह पेशकश की है, कि वे गोल्डन वीजा द्वारा यूरोप जा सकते हैं। ग्रीस आर्थिक रूप से सबसे उचित समाधानों में से एक है और भूमध्यसागरीय क्षेत्र में सबसे सस्ता है। पुर्तगाल जैसे देश, जहां न्यूनतम संपत्ति मूल्य 500,000 यूरो और साइप्रस जहां न्यूनतम संपत्ति मूल्य 300,000 यूरो होना चाहिए, उन्हें ग्रीस की तुलना में बहुत महंगा माना जाता है, क्योंकि ग्रीस में यह केवल 250,000 यूरो है।
ध्यान दें कि अमेरिका जैसे अन्य लोकप्रिय रियल एस्टेट निवेश बाजार अब कीमतों में वृद्धि का अनुभव कर रहे हैं, जिसके चलते ज्यादातर निवेशक दूर जा रहे हैं।
3. अद्वितीय निवेश अवसर
आर्थिक संकट कठिनाइयों के अलावा, फायदे प्रदान करता है। गैर यूरोपीय नागरिकों के पास आज ग्रीस में निवेश करने का मौका है, क्योंकि यहां रियल एस्टेट की कीमतें सबसे कम हैं।
2008 की पहली तिमाही के लिए ग्रीस की मौद्रिक नीति रिपोर्ट के अनुसार, 2008 में संकट की शुरुआत से, घरों की कीमतों में 2 9, 4% की कमी आई है। संपत्ति हस्तांतरण के लिए हालिया 10% से 3% तक की कर कटौती के साथ, ग्रीस निवेशकों के लिए एक अनूठा अवसर है।
4. भूमध्यसागरीय जलवायु
साल में 300 दिन धूप खिली रहे, इससे ज्यादा भला कोई और क्या चाह सकता है! ग्रीस ग्रीष्म ऋतु के लिए प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां आप गर्म दिन और हवादार रातों के अनोखे संगम को महसूस कर सकते हैं। ग्रीक की गर्मियां मई से सितंबर तक रहती हैं, इसलिए आप समुद्र और सूरज का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
ग्रीस की भूमध्यसागरीय जलवायु में चार अलग-अलग मौसम हैं। शरद और बसंत ऋतु में काफी समय तक धूप खिली रहती है और यहां का तापमान 10-25 C की तरह अपेक्षाकृत सुहावना रहता है, जबकि छोटी और संतुलित सर्दियां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का खूबसूरत नज़ारा प्रदान करती हैं।
5. रणनीतिक स्थान
ग्रीस रणनीतिक रूप से यूरोप, एशिया और अफ्रीका के चौराहे पर स्थित है।
इसके चलते हवाई जहाज से महज 1 घंटे के भीतर किसी भी महाद्वीप और अधिकतम 3 घंटों में यूरोप के किसी भी भाग तक पहुंचा जा सकता है।
इसके अतिरिक्त, ईज़ी जेट और रियानेयर जैसी कई बजट एयरलाइंस कम लागत में ग्रीस के मुख्य हवाई अड्डों से अधिकांश यूरोपीय राजधानियों तक उड़ान भरती हैं।
6. आप्रवासियों के आतिथ्य की लंबी परंपरा
अपनी अनूठी स्थिति और पर्यटन में लंबी परंपरा के चलते, ग्रीस आप्रवासियों के आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध है। ग्रीस में, सुरक्षा से समझौता किए बिना, गैस्ट्रोनोमिकल और विभिन्न संस्कृतियों की परंपराओं का अनुभव किया जा सकता है। यहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा अंग्रेजी बोलता है, इसलिए संवाद बहुत आसान है।
7. न्यूनतम दिनों तक रहने संबंधी कोई बाध्यता नहीं
पुर्तगाल जैसे देशों में, निवास परमिट के लिए आवेदकों को पहले साल कम से कम 7 दिन, और अगले दो सालों में 14 दिनों तक देश में रहने के लिए कहा जाता है, जबकि ग्रीस में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। इसलिए ग्रीक निवास परमिटधारकों को अपने अधिकारों को बनाए रखने के लिए वार्षिक यात्रा खर्चों का बोझ उठाने की ज़रूरत नहीं होती।
8. उच्च शिक्षा तक पहुंच
ग्रीस में उच्च शिक्षा सार्वजनिक और निजी दोनों हैं। हालांकि सार्वजनिक उच्च शिक्षा प्रणाली के लिए प्रवेश परीक्षा कठिन हो सकती है, लेकिन शिक्षा निःशुल्क है।
9.ग्रीक गैस्ट्रोनोमी
ग्रीक का आहार स्वस्थ जैतून के तेल, स्वादिष्ट फेटा चीज़, विश्व प्रसिद्ध ग्रीक योगर्ट, ताजा हरा सलाद, मांस, मुर्गी और अच्छी वाइन पर आधारित है। यहां आप विभिन्न प्रकार के फलों जैसे अंजीर, चेरी और खरबूजे, विशेष रूप से द्वीपों और तटीय क्षेत्रों में ताजा मछली का स्वाद चख सकते हैं।
अपनी समृद्धि और विविधता के कारण, ग्रीक आहार को दुनिया में सबसे स्वस्थ माना जाता है और यह कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों में कमी और दीर्घायु से जुड़ा हुआ है।
10. सुंदर प्राकृतिक वातावरण
ग्रीस प्राकृतिक सौंदर्य का पर्याय बन गया है। स्पष्ट नीला पानी, छोटे मनोहर द्वीप, सफेद रेतीले समुद्र तट, पाइन ट्री और जैतून के उपवन वालीं पहाड़ियां, केवल कुछ चीज़ें मात्र हैं, जिनका आप ग्रीस में दीदार करेंगे।
https://www.cntraveller.com/gallery/best-countries-in-the-world
जबकि शहर आधुनिक हैं, आप मेनलैंड ग्रीस में पत्थर के घर और द्वीपों पर खूबसूरत सफेद-नीले घरों वाले पारंपरिक गांव भी देख सकते हैं। ग्रीस के पास सबके लिए कुछ न कुछ है और यह आपके आगमन का इंतजार कर रहा है।
11. स्वास्थ्य सेवाएं
ग्रीस अपनी उत्कृष्ट स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के लिए जाना जाता है।
2000 में, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने 191 सदस्यों की स्वास्थ्य प्रणाली को रैंकिंग दी, तब ग्रीस ने जर्मनी, ब्रिटेन और साइप्रस जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए 14 वां स्थान हासिल किया।
12. सुरक्षा
ग्रीस में, कोई भी व्यक्ति रात के अंधेरे में भी बिना किसी खौफ के सड़कों पर घूम सकता है।
विशेष रूप से एथेंस और सैलोनिका जैसे बड़े शहरों में, सुहावना मौसम लोगों को सूरज निकलने तक बाहर रहने के लिए आमंत्रित करता है, जिसके चलते शहर 24 घंटे जीवंत बने रहते हैं।